कोरबा । कोरबा जिले में पड़ोसी को पत्नी के साथ बातचीत करता देख पति ने उस पर टांगी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस हमले में पड़ोसी की मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसी का अक्सर आरोपी के घर आना-जाना था। वह आरोपी की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। इस बात से नाराज होकर उसने पड़ोसी को मार डाला।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। यह घटना करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी का है।

वारदात से जुड़ी ये 3 तस्वीरें देखिए

पत्नी के साथ पड़ोसी हंसी-मजाक करता था। - Dainik Bhaskar

पत्नी के साथ पड़ोसी हंसी-मजाक करता था।

पड़ोसी का पत्नी के साथ मस्ती करना पति को पसंद नहीं था। - Dainik Bhaskar

पड़ोसी का पत्नी के साथ मस्ती करना पति को पसंद नहीं था।

पड़ोसी को घर के पास बाड़ी में ले गया और वहां उसकी पिटाई की फिर टांगी से वार ले ली जान। - Dainik Bhaskar

पड़ोसी को घर के पास बाड़ी में ले गया और वहां उसकी पिटाई की फिर टांगी से वारकर ले ली जान।

अब जानिए पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, ग्राम गनियारी निवासी नंदकुमार पटेल (39 वर्ष) शादीशुदा था और वो अपनी पत्नी और दो बच्चे के साथ रहता था। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने नंदकुमार पटेल का खून से सना शव उसके घर से कुछ दूरी पर पड़ोसी जयकंवर के घर के पास स्थित बाड़ी के आंगन में पड़ा देखा।

नंदकुमार के चेहरे और सिर पर गहरे जख्म थे, जिससे साफ पता चलता है कि उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई थी। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही करतला थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और मामले की जांच शुरू कर दी गई। हत्या की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को भी मौके पर बुलाया।

जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ सेंट सूंघने के बाद वो सीधे पड़ोसी जयकंवर के घर पहुंच गया। - Dainik Bhaskar

जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ सेंट सूंघने के बाद वो सीधे पड़ोसी जयकंवर के घर पहुंच गया।

जांच के दौरान आरोपी के घर पहुंचा स्निफर डॉग

जांच के दौरान स्निफर डॉग ‘बाघा’ सेंट सूंघने के बाद वो सीधे पड़ोसी जयकंवर के घर पहुंच गया। इससे पुलिस को उस पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई।

पत्नी से हंसी-मजाक करता था पड़ोसी 

मिली जानकारी के अनुसार नंदकुमार का पड़ोसी जयकंवर के घर आना-जाना था। बताया जा रहा है कि वह जयकंवर की पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करता था। लेकिन यह बात जयकंवर को पसंद नहीं थी। रविवार रात जब जयकंवर घर लौटा तो उसने पत्नी और नंदकुमार को हंसी-मजाक करते और बातचीत करते देखा। यह बात उसे बुरी लगी और इसी बात को लेकर नंदकुमार पटेल से उसका विवाद हो गया।

पुलिस को उस पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई। - Dainik Bhaskar

पुलिस को उस पर शक हुआ और उससे पूछताछ शुरू की गई।

पत्नी के साथ मस्ती करता देख भड़का आरोपी

रविवार की रात जब जयकंवर घर लौटा, तो उसने नंदकुमार को अपनी पत्नी से बातचीत और हंसी-मजाक करते देखा। यह बात उसे पसंद नहीं आई। इसी बात को लेकर जयकंवर और नंदकुमार पटेल के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ते-बढ़ते मारपीट में बदल गया।

करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी की घटना है। - Dainik Bhaskar

करतला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गनियारी की घटना है।

टांगी से वारकर ले ली जान

वहीं जयकंवर पड़ोसी नंदकुमार को घर के पास स्थित बाड़ी में ले गया और वहां उसकी पिटाई की फिर उसके सिर पर टांगी से लगातार वार किए। इस हमले में नंदकुमार को गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी शव को वहीं छोड़कर अपने घर चला गया। पुलिस ने आरोपी जयशंकर को गिरफ्तार कर लिया है और उससे आगे की पूछताछ की जा रही है।

बताया जा रहा है कि मृतक नंदकुमार पटेल शादीशुदा था और उसके बच्चे भी हैं। वहीं आरोपी जयशंकर भी शादीशुदा है और उसके भी बच्चे हैं।

कोरबा जिले के पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

By admin