कोरबा। कोरबा में एक युवती की हत्या कर दी गई। हत्यारे ने युवती के गले पर धारदार हथियार से हमला किया, जिससे उसका सिर बुरी कुचल गया और मौके पर ही मौत हो गई। घटना के समय युवती घर में अकेली थी। यह मामला दीपका थाना क्षेत्र के नागिन झोरखी इलाके की है।
जानकारी के अनुसार, 24 साल की रानू साहू घर में अकेली थी। युवती के माता-पिता घर से काम पर बाहर गए हुए थे। शुक्रवार शाम करीब 7 बजे जब परिजन घर लौटे, तो उन्होंने रानू को फर्श पर लहूलुहान अवस्था में पड़ा देखा। परिजनों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
बच्ची के सिर पर धारदार हथियार से हुआ हमला
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि अज्ञात हमलावर ने बच्ची के सिर पर किसी धारदार हथियार से हमला किया। इस हमले में युवती का सिर बुरी तरह कुचल जाने से रानू की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात के बाद पुलिस ने पूछताछ शुरू की
घटना की सूचना मिलते ही दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके का मुआयना कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
युवती के माता-पिता काम पर गए थे
मृतका रानू साहू, रामकुमार साहू की इकलौती बेटी थी। उसके पिता रामकुमार साहू रोजी-मजदूरी का काम करते हैं। शुक्रवार सुबह पति-पत्नी दोनों काम पर गए थे और लौटने पर उन्हें इस घटना का पता चला।
दीपका वार्ड-1 के पार्षद कमलेश जायसवाल ने पुलिस से आरोपियों को जल्दी पकड़ने और सख्त कार्रवाई करने की मांग की।
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। उन्होंने पुष्टि की कि हत्या धारदार हथियार से की गई है और पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।
