कोरबा I जिले के पोड़ी उपरोड़ा विकासखंड स्थित पुटी पखना में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी (गोंगपा) के विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम के नेतृत्व में एक महापंचायत जन आंदोलन आयोजित किया गया।
इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण आदिवासी शामिल हुए। आंदोलन का मुख्य उद्देश्य वन अधिकार पट्टे की मांग और रूंगटा कोल माइंस खदान के प्रस्तावित विस्तार का विरोध करना था।
विधायक तुलेश्वर सिंह मरकाम ने आरोप लगाया कि प्रशासन द्वारा लगभग चार प्रभावित ग्राम पंचायतों के सरपंचों और सचिवों पर दबाव बनाकर जबरन प्रस्ताव लिए जा रहे हैं।
इसका मकसद रूंगटा कोल माइंस के लिए भूमि अधिग्रहण की प्राथमिक प्रक्रिया शुरू करना है।


